श्रीनगर में महिलाओं की सुविधा के लिए दो पिंक टॉयलेट शुरू
देहरादून, मई 14 -- श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर ने महिलाओं की सुविधा, सुरक्षा और सम्मान को प्राथमिकता देते हुए शहर में दो पिंक टॉयलेटों का शुभारंभ किया है। टॉयलेट का उद्घाटन महापौर आरती भंडारी द्वारा राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान के समीप और डैम साइट क्षेत्र में किया गया। महापौर आरती भंडारी ने कहा कि चारधाम यात्रा काल के दौरान बढ़ती भीड़ और स्थानीय महिलाओं की जरूरतों को ध्यान में रखते हुए यह पहल की गई है। उन्होंने कहा कि नगर निगम महिलाओं को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए लगातार प्रयासरत है और भविष्य में भी इस दिशा में कार्य जारी रहेगा। बताया कि पिंक टॉयलेट विशेष रूप से महिलाओं के लिए बनाए गए हैं, जिनमें आधुनिक बायोडाइजेस्टर चैंबर की व्यवस्था की गई है। यह तकनीक बैक्टीरिया के माध्यम से अपशिष्ट का निस्तारण करती है, जिससे टैंक को बार-बार खाल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.