श्रीनगर में भाजपा ने स्थगित किया राहुल गांधी का विरोध प्रदर्शन
देहरादून, सितम्बर 22 -- श्रीनगर। भाजपा पौड़ी नगर के मंडल महामंत्री ललित नेगी के आकस्मिक निधन पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंगलवार को गोला पार्क में प्रस्तावित राहुल गांधी के विरोध प्रदर्शन को स्थगित कर दिया। भाजपा श्रीनगर मंडल के कार्यक्रम संयोजक एवं मंडल महामंत्री शुभम प्रभाकर ने बताया कि कांग्रेस नेता राहुल गांधी की राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल पर की गई टिप्पणी के विरोध में प्रदेश नेतृत्व के आह्वान पर प्रदर्शन प्रस्तावित था। ललित नेगी के निधन की सूचना मिलने पर कार्यकर्ताओं ने सर्वसम्मति से वृहद कार्यक्रम स्थगित कर सांकेतिक विरोध दर्ज कराया। उन्होंने बताया कि विरोध प्रदर्शन की नई तिथि प्रदेश और जिला नेतृत्व के निर्देशानुसार घोषित की जाएगी। यह भी पढ़ें- डोभाल पर टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस के खिलाफ प्रदर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.