श्रीनगर में चारधाम यात्री बस न मिलने से रहे परेशान
देहरादून, मई 26 -- श्रीनगर। चारधाम यात्रा के लिए पहुंच रहे यात्रियों व स्थानीय लोगों को श्रीनगर में बसों की कमी के कारण दिक्कतों का सामना करना पड़ा। मंगलवार सुबह अधिकतर बसों के चारधाम यात्रा में बुक हो जाने और लिमिटेड संचालन से ऋषिकेश बस अड्डे के समीप लोग इंतजार करते दिखे। दूसरी तरफ श्रीनगर बाजार स्थित जीएमओयू पम्प पर डीजल और पेट्रोल पहुंचने के बाद अव्यवस्था देखने को मिली। चारधाम यात्री और स्थानीय लोग तेल भरवाने पहुंचे, जिससे बद्रीनाथ राजमार्ग पर जाम की स्थिति भी देखने को मिली। श्रीनगर पुलिस को भी यात्रा रूट पर वाहनों के सुचारु संचालन और जाम को नियंत्रण करने में कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। यह भी पढ़ें- चारधाम यात्रा पर ईंधन संकट बढ़ा; कई पंप सूखे, हरिद्वार छोड़ हर जगह पेट्रोल के दाम 100 पार यह भी पढ़ें- चार धाम यात्रियों के दबाव से रुद्रप्रयाग मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.