श्रीनगर में गाड़ी ओवरटेक को लेकर दो पक्षों पर विवाद, 6 लोगों पर पुलिस ने की कार्यवाही
देहरादून, जून 18 -- श्रीनगर। कोतवाली श्रीनगर क्षेत्र में वाहन चालकों के बीच ओवरटेक को लेकर हुई कहासुनी पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए छह व्यक्तियों के खिलाफ चालानी कार्रवाई की है। पुलिस के अनुसार, राकेश राणा निवासी छावनी बाजार, जोशीमठ, चमोली ने कोतवाली श्रीनगर में सूचना दी कि वह अपनी सवारी लेकर हरिद्वार जा रहे थे। इसी दौरान रास्ते में कुछ वाहन चालकों द्वारा ओवरटेक करने को लेकर विवाद उत्पन्न हो गया और दोनों पक्षों के बीच कहासुनी होने लगी। सूचना मिलते ही कोतवाली श्रीनगर पुलिस मौके पर पहुंची और संबंधित वाहनों एवं चालकों को रोककर स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस ने दोनों पक्षों से वार्ता कर मामला शांत कराया। कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि विवाद का मुख्य कारण ओवरटेकिंग को लेकर हुई कहासुनी थी। सड़क पर शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने औ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.