श्रीनगर में खाई में गिरने से साइकिल सवार की मौत
देहरादून, जून 4 -- श्रीनगर। ऋषिकेश-बद्रीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर उफल्डा मालढेया के निकट बुधवार रात्रि एक दर्दनाक हादसे में साइकिल सवार व्यक्ति की मौत हो गई। कोतवाली प्रभारी कुलदीप सिंह ने बताया कि अनिल चौहान पुत्र खोलाई चौहान, निवासी डांग बद्रीनाथ राजमार्ग से गुजर रहे थे, तभी अचानक संतुलन बिगड़ने से वे सड़क से लगभग 40 मीटर नीचे गहरी खाई में जा गिरे। हादसा इतना गंभीर था कि वह मौके पर ही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस और एसडीआरएफ टीम ने रेस्क्यू अभियान चलाया। टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद घायल को खाई से बाहर निकाला और तत्काल 108 एम्बुलेंस की मदद से बेहोशी की हालत में बेस अस्पताल श्रीकोट भेजा। अस्पताल पहुंचने पर चिकित्सकों ने जांच के बाद अनिल चौहान को मृत घोषित कर दिया। घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर है। पुलिस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.