श्रीनगर में ईंधन संकट बरकरार,मंगलवार को तेल लेकर पहुंचा टैंकर,तो कहीं अभी भी इंतजार
देहरादून, मई 19 -- श्रीनगर। मंगलवार को श्रीनगर क्षेत्र में ईंधन आपूर्ति संकट का असर साफ तौर पर देखने को मिला। नगर के अधिकांश पेट्रोल पंपों पर पेट्रोल और डीजल की कमी के चलते यात्रियों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। सुबह से ही कई पंपों पर वाहन चालकों की लंबी कतारें लगी रहीं। फिलहाल एनआईटी स्थित जीएमवीएन के पेट्रोल पंप पर पेट्रोल और डीजल उपलब्ध है, वहीं श्रीकोट स्थित पेट्रोल पंपों में ईंधन की आपूर्ति पर प्रबंधकों ने दोपहर तक स्थिति सामान्य होने की उम्मीद जताई है। इसके अलावा श्रीनगर से करीब चार किलोमीटर दूर स्थित जियो पेट्रोल पंप पर भी सीमित मात्रा में ही पेट्रोल और डीजल उपलब्ध कराया जा रहा है, जिससे वहां भी दबाव बना हुआ है। यह भी पढ़ें- क्या भारत में शुरू हो गया पेट्रोल संकट? पंप पर लगे नोटिस से हड़कंप, दूसरी बार बढ़...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.