देहरादून, अप्रैल 7 -- श्रीनगर। नगर निगम श्रीनगर के टीचर्स कॉलोनी में प्रभावित परिवारों को मुआवजा न मिलने से व्यापार मंडल और जनप्रतिनिधियों ने रेलवे का काम बंद कराया। आरोप लगाया कि आठ महीने बीतने के बाद भी मुआवजा नहीं दिए जाने पर वह सभी आक्रोशित हैं। सोमवार को रेलवे का काम कर रही ऋत्विक कम्पनी के टनल पर काम बंद कराया गया। मौके पर प्रभावित उद्योग व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष वासुदेव कंडारी, अध्यक्ष दिनेश असवाल, नीरज नैथानी, डॉ सुधीर जोशी ने कहा कि डीएम की संस्तुति के बाद भी पीड़ित परिवारों को मुआवजा नहीं दिया जाना दुर्भाग्यपूर्ण है। कहा कि यदि समय रहते जल्द रेलवे के उच्च अधिकारियों ने वार्ता कर मुआवजा वितरित नहीं किया तो श्रीनगर की जनता रेलवे निर्माण कार्य का पूरजोर विरोध करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...