श्रीनगर में अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर लोगों ने किया योगाभ्यास
देहरादून, जून 21 -- श्रीनगर। 12वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर नगर निगम श्रीनगर एवं पतंजलि योगपीठ के तत्वावधान में रामलीला मैदान श्रीकोट गंगानाली और श्रीनगर में रविवार को योग महोत्सव का आयोजन किया गया। "योगा फॉर हेल्दी एजिंग" और "योगा फॉर वन अर्थ, वन हेल्थ " थीम पर आयोजित कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिकों, सामाजिक संगठनों के प्रतिनिधियों और जनप्रतिनिधियों ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ योग मंत्र "योग: कर्मसु कौशलम" के साथ हुआ। पतंजलि योगपीठ से जुड़ी महिलाओं ने उपस्थित जनमानस को विभिन्न योगासन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया। प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक योग कर स्वस्थ जीवन का संकल्प लिया। मेयर आरती भंडारी ने कहा कि योग भारत की प्राचीन और अमूल्य धरोहर है, जो आज पूरी दुनिया को स्वस्थ जीवन की दिशा दिखा रही है। यह भी पढ़े...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.