श्रीनगर में अंडरग्राउंड होगी सभी विद्युत लाइनेंः डा. धन सिंह
देहरादून, जून 20 -- श्रीनगर, संवाददाता। श्रीनगर शहर की विद्युत तारों को जल्द अंडरग्राउंड करने,नगर निगम क्षेत्र को सोलर सिटी के रूप में विकसित करने और उफरैंखाल में विद्युत सब स्टेशन स्थापित किये जाने को लेकर कैबिनेट मंत्री डॉ धन सिंह रावत ने विभागीय अधिकारियों के साथ बैठक की है।
बैठक की आवश्यकता कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह ने श्रीनगर शहर में सभी विद्युत लाइनों को भूमिगत करने की दिशा में विभागीय अधिकारियों को प्रस्ताव तैयार कर शासन को उपलब्ध कराने को कहा है। मंत्री डॉ रावत ने कहा कि श्रीनगर में विद्युत लाइनों को भूमिगत होने से शहर का सौंदर्यीकरण बढ़ जाएगा और लोगों को बिजली के खम्भों पर झूलते तारों से मुक्ति मिलेगी। कहा कि सोलर सिटी के तहत प्रथम चरण में शहर के सभी सरकारी भवनों, विद्यालयों एवं अस्पतालों के भवनों को सोलर पैनल से आच्छादित किया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.