श्रीनगर, मई 27 -- अवकाश प्राप्त विकास संगठन श्रीनगर ने स्मार्ट मीटर लगाने का विरोध किया है। मंगलवार को स्मार्ट मीटर हटवाने को लेकर संगठन के संरक्षक विमल बहुगुणा, अध्यक्ष गणेश प्रसाद टम्टा, उपाध्यक्ष सुरेश मैठाणी, मीडिया प्रभारी दीनबंधु सिंह चौहान ने विद्युत विभाग वितरण खंड के अधिक्षण अभियन्ता रवि कुमार राजौरी को ज्ञापन प्रेषित करते हुए कहा कि स्मार्ट मीटर लगाने से जबरदस्ती बोझ डालने की कोशिश की जा रही है। कहा कि इससे लोगों को खासी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। उन्होंने जनहित को देखते हुए सरकार से स्मार्ट मीटर लगाने की प्रक्रिया को रद्द किए जाने की मांग की है। ज्ञापन देने वालों में प्रमोद नौडियाल, मोहन, भगवती प्रसाद पुरी, दया राम पुरी, राजेंद्र जोशी सहित आदि मौजूद थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.