मधेपुरा, मार्च 9 -- कुमारखंड। श्रीनगर थाना परिसर में रविवार को सभी ग्रामीण पुलिस की साप्ताहिक परेड का आयोजन किया गया। इस दौरान थानाध्यक्ष राघवेंद्र नारायण ने परेड का निरीक्षण किया और सभी ग्रामीण पुलिस से उनके क्षेत्र की स्थिति का जायजा लिया। इस दौरान सभी ग्रामीण पुलिस ने अपने-अपने क्षेत्र की जानकारी थानाध्यक्ष को दी। थानाध्यक्ष ने परेड के दौरान सभी ग्रामीण पुलिस को रात्रि गश्ती पर पूरा ध्यान देने और सावधानी से ड्यूटी पर तैनात रहने एवं पूरी तरह से चौकसी बरतने का सख्त निर्देश भी दिए। उन्होंने ड्यूटी पर किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं करने की हिदायत दी। मौके पर थानाध्यक्ष, अपर थानाध्यक्ष नागेंद्र कुमार सिंह, एसआई विकास पासवान, एसआई धनश्याम प्रसाद, एएसआई राकेश कुमार सिंह के साथ ही ग्रामीण पुलिस संतोष कुमार, सोनू कुमार, अशोक पासवान, रूपेश राज,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.