श्रीनगर के लिए सीधी फ्लाइट शुरू
नोएडा, जुलाई 10 -- ग्रेटर नोएडा। नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट से शुक्रवार को श्रीनगर के लिए सीधी उड़ान शुरू हो गई। इंडिगो एयरलाइंस ने श्रीनगर के साथ ही मुंबई की उड़ान सेवा भी शुरू कर दी है। अब तक एयरपोर्ट से श्रीनगर की कनेक्टिंग फ्लाइट ही उड़ रही थी। इसके लिए यात्रियो को ज्यादा रुपये खर्च करना पड़ता था। इसके साथ ही उन्हें श्रीनगर पहुंचने में समय भी ज्यादा लगता था। श्रीनगर जाने वाले इंडिगो के विमान का शेड्यूल टाइम सुबह 10 बजे था। हालांकि, विमान ने 9:55 बजे एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए उड़ान भरी। यह भी पढ़ें- नोएडा एयरपोर्ट से श्रीनगर के लिए आज से सीधी उड़ानें, बारिश से दूसरे दिन भी सेवाओं पर असर पड़ा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.