श्रीनगर के एक भोजनालय में लगी आग, लाखों का नुकसान
देहरादून, मई 21 -- श्रीनगर। नगर क्षेत्र के बांसवाड़ा स्थित एक भोजनालय में देर रात अचानक आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। आग लगने की घटना में होटल के भीतर रखा सामान जलकर नष्ट हो गया, जिससे लाखों रुपए के नुकसान की बात कही जा रही है। जानकारी के अनुसार यह होटल एवं भोजनालय स्थानीय निवासी मकान सिंह रमोला का बताया जा रहा है। देर रात अचानक भवन से धुआं और आग की लपटें उठती देख आसपास के लोगों में हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों ने तुरंत आग बुझाने का प्रयास किया, जिसके बाद किसी तरह आग पर काबू पाया गया। प्रारंभिक जानकारी में आग लगने का कारण शॉर्ट सर्किट माना जा रहा है। हालांकि, वास्तविक कारणों की पुष्टि जांच के बाद ही हो सकेगी। गनीमत रही कि घटना के समय होटल में कोई मौजूद नहीं था और कोई बड़ी जनहानि नहीं हुई। स्थानीय लोगों का कहना है कि समय रहते आग पर काबू पा ल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.