श्रीनगर कालोनी में कूड़े के ढेर से नाराज लोगों का महापौर के खिलाफ प्रदर्शन
लखनऊ, जून 24 -- फैजुल्लागंज प्रथम वार्ड के श्रीनगर कॉलोनी में पिछले एक महीने से कूड़े के बड़े बड़े ढेर लगे हुए हैं। कई बार शिकायत के बाद भी सुनवाई न होने से स्थानीय निवासी बुधवार को आक्रोशित हो गए। उन्होंने महापौर के खिलाफ नारेबाजी की। शीघ्र समस्या का समाधान न होने पर सीतापुर रोड जाम करने की चेतावनी दी है।स्थानीय निवासियों ने बताया पिछले एक माह से कालोनी में कूड़े का ढेर लगा हुआ है। पूरी गंदगी घरों में पहुंच रही है। बदबू आ रही है। पार्षद रश्मि सिंह के कार्यालय में व नगर निगम के कंट्रोल रूम में कई बार शिकायत दर्ज कराई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हो रही है। यह भी पढ़ें- इंदिरानगर में घरों में भर रहा सीवर का गंदा पानी सामाजिक कार्यकर्ता ममता त्रिपाठी ने बताया कि उन्होंने स्वयं 2 जून, 12 जून, 18 जून व 22 जून को एक्स के माध्यम से व नगर निगम जोन 3 क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.