श्रीनगर और जम्मू में प्रशिक्षण में शामिल होंगे पांच पंचायत सचिव
पटना, अगस्त 28 -- ग्रामीण विकास मंत्रालय और पंचायती राज मंत्रालय की ओर से इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड पंचायती राज एडमिनिस्ट्रेशन (आईएमपीएआरडी) श्रीनगर, जम्मू एंड काश्मीर में 7 से 12 सितंबर तक आयोजित प्रशिक्षण में बिहार के पांच पंचायत सचिव शामिल होंगे। इसे लेकर पंचायती राज विभाग के अपर सचिव मो. वसीम अहमद ने गुरुवार को एनआईआरडीपीआर के सहायक प्रोफेसर और प्रोग्राम को-ऑडिनेटर डॉ. सुचारिता पुजारी को पत्र भेजा है। इसमें कहा है कि पटना से नितीश कुमार और आनंद कुमार, मधुबनी से मो. एकराम अंसारी, औरंगाबाद से दीपक कुमार, रोहतास से इमरान अंसारी शामिल होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.