श्रीनगर एयरपोर्ट से सैटेलाइट फोन के साथ पकड़े गए अमेरिकी नागरिक, तमिलनाडु फैक्ट्री विस्फोट में 16 की मौत, टॉप-5
नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- Top News Today: श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय एयरपोर्ट पर सुरक्षा जांच के दौरान दो अमेरिकी नागरिकों को हिरासत में लिया गया है। इनके पास से एक सैटेलाइट फोन बरामद होने के बाद यह कार्रवाई की गई। जानकारी के अनुसार, हिरासत में लिए गए दोनों अमेरिकी नागरिकों में एक की पहचान जेफरी स्कॉट प्राथर के रूप में हुई है। दोनों से फिलहाल पूछताछ की जा रही है। इधर तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में एक पटाखा फैक्ट्री में भीषण विस्फोट हो गया। इस हादसे में 16 लोगों की मौत हो गई, जबकि 6 अन्य घायल हो गए। घटना जिले के कट्टानरपट्टी गांव में स्थित एक पटाखा निर्माण इकाई में हुई। घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज चल रहा है। पढ़ें आज की बड़ी खबरें....श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से दो अमेरिकी सैटेलाइट फोन के साथ गिरफ्तार श्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.