श्रीदेव सुमन विवि के रिजल्ट में गड़बड़ी पर एनएसयूआई भड़की
विकासनगर, सितम्बर 2 -- परीक्षा देने के बावजूद अंक तालिका में अनुपस्थित, किसी के परीक्षा परिणाम में आरएल की मुहर तो किसी छात्र का रिजल्ट अब तक गायब। श्रीदेव सुमन उत्तराखंड विश्वविद्यालय के परीक्षा परिणामों में लगातार सामने आ रही इन गड़बड़ियों को लेकर छात्र संगठनों ने मोर्चा खोल दिया है। एनएसयूआई ने बुधवार को राजकीय महाविद्यालय देहरादून शहर के प्राचार्य को ज्ञापन सौंपकर विवि प्रशासन को सात सितंबर तक का अल्टीमेटम दिया है। संगठन ने साफ कहा कि तय समय में गड़बड़ियां दूर नहीं हुईं तो छात्र हित में आंदोलन और धरना-प्रदर्शन शुरू किया जाएगा। एनएसयूआई जिला महासचिव साहिल मलिक ने आरोप लगाया कि विश्वविद्यालय की ओर से जारी परीक्षा परिणामों में लगातार गंभीर खामियां सामने आ रही हैं। कई छात्र-छात्राओं ने परीक्षा दी, लेकिन परिणाम में उन्हें अनुपस्थित दर्शा द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.