श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर जीजीआईसी चोरगलिया में पौधरोपण
हल्द्वानी, जुलाई 25 -- हल्द्वानी, संवाददाता। राजकीय बालिका इंटर कॉलेज चोरगलिया में स्वतंत्रता सेनानी श्रीदेव सुमन के शहादत दिवस पर विद्यालय परिसर में पौधरोपण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई और उनके आदर्शों को याद किया गया। छात्रा सुनीता, तान्या, दीक्षा मेवाड़ी, कलावती और चांदनी ने भाषण प्रस्तुत किए। वहीं राशि, दिव्या और भवानी ने वृक्षारोपण के महत्व पर कविता सुनाई। खुशी, दिव्या, ईशिका, खुशबू और अंजलि ने आकर्षक पोस्टर बनाए। प्रधानाचार्या तनुजा जोशी ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए सभी से एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत पौधरोपण करने का आह्वान किया। यहां शिक्षिका शोभा पंत, अमिता जोशी, गोदावरी, मीनाक्षी, तरुणा, मुन्नी, ममता, मंजुलता, कंचन, अनिल भंडारी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Dehradun News: बाल भवन में पौधरोपण, श्रीदेव सुमन को दी श्रद्धां...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.