देहरादून, जुलाई 25 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। अखिल गढ़वाल सभा देहरादून के तत्वावधान में अमर शहीद श्रीदेव सुमन के 82 वें बलिदान दिवस पर शनिवार को गढ़वाल सभा भवन में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में उनके अद्वितीय बलिदान और जनहित के लिए किए गए संघर्ष को याद करते हुए उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई।मुख्य अतिथि टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय ने डॉ. एमआर सकलानी द्वारा संपादित श्रीदेव सुमन के जीवन पर आधारित पत्रिका 'सुमन सुधा' का विमोचन किया। उन्होंने कहा कि श्रीदेव सुमन का जीवन आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है। सभा अध्यक्ष रोशन धस्माना ने कहा कि श्रीदेव सुमन ने तत्कालीन टिहरी रियासत की दमनकारी नीतियों के विरुद्ध संघर्ष करते हुए अपने प्राणों का बलिदान दिया, जिसे सदैव स्मरण रखा जाएगा। यह भी पढ़ें- छात्रों और शिक्...