हरदोई, फरवरी 14 -- शाहाबाद। शाहाबाद थाना क्षेत्र के अमिरता गांव में गुरुवार सुबह 45 वर्षीय श्रीदेवी की निर्मम हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई। घटना के लगभग 30 घंटे बाद भी पुलिस आरोपियों तक नहीं पहुंच सकी है। श्रीदेवी पत्नी सुरेश अपने दो बच्चों के साथ खेत में प्याज की बुवाई करने गई थीं। कुछ देर बाद बच्चे घर से खाना लेने लौटे, लेकिन जब वे वापस खेत पहुंचे तो उनकी मां वहां नहीं थीं। काफी तलाश के बाद भी पता न चलने पर परिजनों और ग्रामीणों ने खोजबीन शुरू की। इसी दौरान खेत में ही श्रीदेवी का शव बरामद हुआ। मृतका का सिर बुरी तरह कुचला हुआ था, जिससे स्पष्ट है कि अज्ञात हमलावरों ने बेरहमी से हत्या की। घटनास्थल पर टूटी हुई चूड़ियां भी मिलीं, जिससे आशंका जताई जा रही है कि महिला ने हमलावरों का विरोध किया और खुद को बचाने की कोशिश की होगी। सूचना मिलते ही ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.