नई दिल्ली, अक्टूबर 27 -- कॉफी विद करण सीजन 9 का नया एपिसोड खास होने वाला है। इस बार जाह्नवी कपूर और वरुण धवन गेस्ट बनकर नजर आने वाले हैं। इस एपिसोड में जाह्नवी ने अपने कथित बॉयफ्रेंड शिखर पहारिया के बारे में बात की है। एक्ट्रेस ने बताया कि कैसे मां श्रीदेवी के निधन के बाद शिखर अपनी पढ़ाई बीच में छोड़कर उन्हें सपोर्ट करने मुंबई में रहे थे। एक महीने तक दोस्त के घर रहे थे। ये बात जाह्नवी को बहुत बाद में पता चली।श्रीदेवी के निधन के बाद जाह्नवी के बॉयफ्रेंड ऐसे बने थे सहारा इंडियन एक्सप्रेस की एक रिपोर्ट के मुताबिक जाह्नवी ने मां श्रीदेवी की डेथ के बाद किस्सा शेयर किया। उन्होंने बताया कि कैसे उनकी मां के निधन के बाद शिखर ने अपनी लाइफ बदल ली। जाह्नवी ने शिखर के बारे में बात करते हुए कहा, 'उस समय शायद वो लंदन में पढ़ाई कर रहा था, उसने लगभग आधा सेमे...