हजारीबाग, फरवरी 28 -- बरही, प्रतिनिधि। श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल के बच्चों ने होली मिलन समारोह मनाया। बच्चों ने एक-दूसरे को अबीर गुलाल लगाकर होली की शुभकामनाएं दीं और सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत उत्सव को यादगार बनाया। बच्चों ने पारंपरिक होली गीत गाकर माहौल को होलियाना बनाया। प्राचार्य कैलाश कुमार ने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि होली केवल रंगों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह प्रेम, भाईचारे और सामाजिक एकता का प्रतीक है। आपसी सद्भाव, अनुशासन और सकारात्मक सोच के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। फोटो बरही पी 3: एक दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामना देते विद्यालय के बच्चे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.