हजारीबाग, अप्रैल 4 -- बरही, प्रतिनिधि। श्रीदास इंटरनेशनल स्कूल में शनिवार को हवन-पूजन के साथ नये सत्र का शुभारंभ हुआ। हवन पूजन में मैनेजर विकास सिंह, शिक्षक, कर्मचारी एवं छात्र छात्राओं ने भाग लिया। मैनेजर विकास सिंह ने कहा कि नया शैक्षणिक सत्र विद्यार्थियों के लिए नई ऊर्जा, नए संकल्प और नए अवसर लेकर आता है। उन्होंने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम और लगन के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़ने के लिए प्रेरित किया। विद्यालय प्रबंधन ने सभी विद्यार्थियों एवं अभिभावकों को नए सत्र की शुभकामनाएं दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.