बलरामपुर, मार्च 11 -- श्रीदत्तगंज, संवाददाता। 13 वर्ष पूर्व निर्मित श्रीदत्तगंज पुलिस चौकी की हालत बदहाल हो गई है। देखरेख के अभाव में लावारिस पड़े इस भवन दरवाजे, खिड़कियां और नल तक चोर उठा ले गए। इससे पुलिस व्यवस्था पर भी सवाल उठ रहे हैं। कोतवाली उतरौला क्षेत्र के ग्राम गालिबपुर में स्थित इस पुलिस चौकी के नवनिर्मित भवन का उद्घाटन 13 मार्च 2013 को तत्कालीन पुलिस अधीक्षक आकाश कुलहरि ने किया था। उस समय क्षेत्रवासियों को उम्मीद थी कि चौकी शुरू होने से सुरक्षा व्यवस्था मजबूत होगी और क्षेत्र में अपराध पर अंकुश लगेगा। हालांकि उद्घाटन के बाद भी इस भवन में कभी नियमित रूप से पुलिस चौकी संचालित नहीं हो सकी। न तो यहां कार्यालय खोला गया और न ही पुलिस कर्मियों का आवास बना। लंबे समय से खाली पड़े रहने का फायदा उठाकर चोर भवन के दरवाजे-खिड़कियां उखाड़ ले ग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.