बलरामपुर, अक्टूबर 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। एकीकृत ग्राम विकास कार्यक्रम (आइवीडीपी) के तहत चयनित श्रीदत्तगंज विकास खंड की छह ग्राम पंचायतों के प्रतिनिधियों का दो दिवसीय प्रशिक्षण सोमवार से लखनऊ में शुरू होगा। पूर्व में 28 व 29 सितंबर को प्रस्तावित प्रशिक्षण खराब मौसम के कारण स्थगित कर दिया गया था। अब पांच व छह अक्टूबर को प्रशिक्षण आयोजित किया जाएगा। तख्तारवा, कोलहुई बिनौनी, गिद्धौर, विश्रामपुर, गुलरहा और रामपुर बगनेहा के ग्राम प्रधान, पंचायत सचिव व पंचायत सहायकों को प्रशिक्षण में अनिवार्य रूप से प्रतिभाग करने के निर्देश दिए गए हैं। प्रशिक्षण लखनऊ स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया उत्तर प्रदेश प्रशासन एवं प्रबंध संस्थान में होगा। प्रशिक्षण में ग्राम पंचायत विकास योजना (जीपीडीपी), सरकारी योजनाओं के अभिसरण, सहभागी ग्राम विकास और ग्राम पंचायत स्तर प...