हरिद्वार, फरवरी 16 -- शिवरात्रि पर श्रीजी सेवा ट्रस्ट ने भीमगोड़ा स्थित रामलीला भवन में भंडारा लगाया। सैकड़ों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। नगर विधायक मदन कौशिक, मेयर किरन जैसल, दर्जाधारी ओमप्रकाश जमदग्नि और पूर्व मेयर मनोज गर्ग भी पहुंचे। इस ट्रस्ट की संस्थापक अध्यक्ष दिव्या चौधरी और महामंत्री लखन लाल चौहान ने कहा कि ऐसे आयोजन सहयोग की भावना को मजबूत करते हैं। विधायक मदन कौशिक ने कहा कि धार्मिक भंडारे जरूरतमंदों तक सेवा पहुंचाने का श्रेष्ठ माध्यम हैं। इस अवसर पर ट्रस्ट अध्यक्ष देवकीनंदन शर्मा, कोषाध्यक्ष सुमित चौधरी सहित अनेक श्रद्धालु मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.