मुरादाबाद, मई 31 -- श्रीजी परिवार संकीर्तन सेवा समिति ट्रस्ट की ओर से रविवार को ज्येष्ठ अधिक मास की पूर्णिमा पर शरबत का वितरण किया गया। कार्यक्रम अमरोहा गेट पर किया गया। सर्वप्रथम भगवान पुरुषोत्तम की आरती कर भोग लगाया गया। इसके बाद राहगीरों को शरबत वितरण किया गया। पंडित आशीष शर्मा ने भगवान नाम जप की महिमा का महत्व बताते हुए कहा इस मास में किए हुए कोई भी कार्य हजार गुना फल देने वाला है। इस अवस पर आशीष अग्रवाल,मनीष अग्रवाल, प्रांशु गुप्ता,अनुज अग्रवाल, राजीव सेठ, विपिन गोयल, संजय अग्रवाल शिखा, अर्पिता, राजुल आदि का सहयोग रहा। यह भी पढ़ें- ज्येष्ठ अधिक मास की प्रथम पूर्णिमा पर जगन्नाथ मंदिर में विशेष पूजन, भोग व भजन-कीर्तन का आयोजन यह भी पढ़ें- राहगीरों को पिलाया शरबत

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाश...