चित्रकूट, अप्रैल 15 -- चित्रकूट। सीबीएससी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा परिणाम आते ही छात्र-छात्राएं खुशी से झूम उठे। श्रीजी इंटरनेशनल स्कूल बाजी मारने में आगे रहे। यहां की छात्रा वंशिका सिंह सर्वाधिक 97.2 फीसदी अंकों के साथ जिले की टॉपर रही। जबकि दूसरे स्थान में संत थॉमस सीनियर सेकेंड्री स्कूल के छात्र आदित्य यादव 97 फीसदी अंकों के साथ रहे। तीसरा स्थान श्रीजी इंटरनेशनल के छात्र विवेक सिंह व अन्वेषा सिंह ने बराबर-बराबर 96.2 फीसदी अंकों के साथ हासिल किया। इन सभी के बेहतर प्रदर्शन पर स्कूल प्रबंधन से लेकर परिवार में खुशी का माहौल रहा। बुधवार को अपरान्ह बाद सीबीएससी बोर्ड के हाईस्कूल का परीक्षा परिणाम घोषित होते ही स्कूल प्रबंधन से लेकर छात्र-छात्राएं अपना-अपना रिजल्ट देखने के लिए आतुर नजर आए। यह भी पढ़ें- सेंट जोसेफ शक्तिनगर के सुमित पात्रा रहे...