सराईकेला, अप्रैल 17 -- सरायकेला, संवाददाता। जिला खनन पदाधिकारी ज्योति शंकर शतपथी ने गुरुवार को सिनी स्थित श्रीजन स्टील एंड पॉवर इंडस्ट्री प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का औचक निरीक्षण किया। खनिज भंडारण (मिनरल स्टॉक) का भौतिक सत्यापन किया। उन्होंने कंपनी द्वारा रखे गए खनिज स्टॉक और उससे संबंधित सरकारी अभिलेखों (रजिस्टर) की जांच की।खनन पदाधिकारी ने कंपनी प्रबंधन को पर्यावरण संरक्षण के प्रति कड़े निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि औद्योगिक परिसर और आसपास की सड़कों पर नियमित रूप से पानी का छिड़काव करायें। जिससे कि भारी वाहनों के आवागमन से उड़ने वाली धूल से क्षेत्र में वायु प्रदूषण को न्यूनतम स्तर पर रखा जा सके। इस अवसर पर कंपनी के कई वरिष्ठ पदाधिकारी उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- पर्यावरण मानकों की अनदेखी पर होगी सख्त कार्रवाई : उपायुक्त

हिंदी हिन्दुस्तान की ...