आगरा, अप्रैल 30 -- भक्त और भगवान के प्रेम का पर्व नरसिंह चतुर्दशी गुरुवार को श्रीजगन्नाथ मंदिर (इस्कॉन) में मनाया गया। कार्यक्रम में भगवान नरसिंह का विशेष पूजन और अभिषेक हुआ। सैकड़ों भक्तों ने उत्सव में भाग लिया। भगवान नरसिंह का पाणकम यानी गुड़ और अदरक के रस से अभिषेक किया गया। भक्त प्रह्लाद के साथ भगवान नरसिंह की झांकी सजाई गई। झांकी के दर्शन कर भक्त भाव-विभोर नजर आए। सुगंधित पुष्पों से मंदिर को सजाया गया। आरती के बाद सभी भक्तों ने प्रसाद ग्रहण किया। मंदिर के भक्तों और बच्चों ने नाटिका प्रस्तुत की। इसमें भक्त प्रह्लाद के जन्म से लेकर भगवान नरसिंह से मिलने तक की कथा दिखाई गई। यह भी पढ़ें- इस्कॉन में धूमधाम से मना नरसिंह चतुर्दशी महा महोत्सव अध्यक्ष अरविन्द प्रभु ने कथा का वर्णन किया। उन्होंने कहा कि भक्त प्रह्लाद की भक्ति के कारण भगवान को...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.