चक्रधरपुर, अप्रैल 15 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर के प्रसिद्ध केरा मेला में मंगलवार को श्रीचक्र कुम्हार समाज की ओर से जल सेवा लगाया गया। जहां श्रद्धालुओं के बीच चना, गुड़ एवं जल का वितरण किया गया। इससे पूर्व मेला संचालन समिति के अध्यक्ष अभिजीत भट्टाचार्य, सदानंद होता, संरक्षक सिद्धार्थ सिंहदेव ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मौके पर जल सेवा समिति श्रीचक्र विकास समिति की ओर से सभी अतिथियों को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। इधर चक्रधरपुर शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के विभिन्न संगठनों की ओर से मेला में चना, गुड़ एवं जल का वितरण किया गया। श्रीचक्र विकास समिति के जिलाध्यक्ष निरंजन बेहरा, महासचिव बबलू प्रधान, संगठन सचिव पंकज प्रजापति, उप कोषाध्यक्ष रोहित प्रधान, पितवास प्रधान, इलाबंत प्रजापति, आशीष कुम्भकार, जिला उपाध्यक्ष रीना रानी प्रधान समेत जारकी ग...