बिहारशरीफ, दिसम्बर 18 -- हरनौत, निज संवाददाता। नगर पंचायत के वार्ड संख्या नौ, श्रीचंदपुर गांव में मिट्टी भराई, ईंट सोलिंग और पीसीसी ढलाई का काम चल रहा है। गुरुवार को उप मुख्य पार्षद प्रतिनिधि सुरेश प्रसाद सिंह ने काम का निरीक्षण किया। उन्होंने बताया कि श्रीचंदपुर गांव में 12 लाख रुपये की लागत से पीसीसी सड़क का निर्माण किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों को आश्वस्त किया कि एक सप्ताह में निर्माण कार्य पूरा हो जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...