रुडकी, अगस्त 28 -- रुड़की। भारत सेवा सोसायटी की चेयरपर्सन जयालक्ष्मी राव और अवार्ड कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रशेखर केएन ने वरिष्ठ अधिवक्ता डॉ. श्रीगोपाल नारसन को उत्तराखंड में उपभोक्ता कानून के प्रति जनजागरूकता के लिए भारत सेवा पुरस्कार प्रदान किया। पूर्व संस्कृत शिक्षा निदेशक डॉ. आनंद भारद्वाज, गीतकार सुरेंद्र कुमार सैनी, फिल्म निर्देशक डॉ. सुभाष अग्रवाल, ओम वीर सिंह, कवयित्री सविता वर्मा गजल, कवि मुकेश गौतम ने उन्हें बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...