श्रीगोपाल को मिला महात्मा गांधी नेशनल लीडरशिप अवार्ड
रुडकी, अगस्त 13 -- रुड़की। हिंद ह्यूमैनिटी फाउंडेशन की ओर से विक्रमशिला हिंदी विद्यापीठ के उपकुलपति डॉ. श्रीगोपाल नारसन को वर्ष 2026 के महात्मा गांधी नेशनल लीडरशिप अवार्ड से सम्मानित किया गया। यह सम्मान गांधीवादी सोच और सामाजिक क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों के लिए प्रदान किया गया। डॉ. नारसन को इससे पहले भी विभिन्न संस्थाएं सम्मानित कर चुकी हैं। साहित्य और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में उनके योगदान को पहचान मिलती रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.