श्रीगणेश स्वरूप में दर्शन देंगे जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा
वाराणसी, जून 25 -- वाराणसी। काशी में रथयात्रा मेले से एक पखवारे पहले 29 जून को भगवान जगन्नाथ, उनकी बहन सुभद्रा और उनके भाई बलभद्र भगवान श्रीगणेश स्वरूप में दर्शन देंगे। ज्येष्ठ पूर्णिमा की तिथि पर स्नान यात्रा के बाद वे बीमार होकर अज्ञातवास में चले जाएंगे। इसी क्रम में 30 जून से 14 जुलाई तक उन्हें काढ़े का भोग लगाया जाएगा। भक्तों में इसे प्रसाद स्वरूप वितरित किया जाएगा। अस्सी स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में ज्येष्ठ पूर्णिमा तिथि पर भगवान की स्नान यात्रा होती है। सालभर में यही एकमात्र दिन होता है जब तीनों विग्रह भगवान श्रीगणेश स्वरूप में दर्शन देते हैं। भगवान जगन्नाथ श्याम गणेश, बहन सुभद्रा पीत गणेश और भाई बलभद्र श्वेत गणेश स्वरूप में होते हैं। इस वर्ष 29 जून को भोर में सवा पांच से रात नौ बजे तक स्नान यात्रा होगी। बीमार पड़ने के बाद भगवान भाई...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.