आगरा, अप्रैल 25 -- तीर्थ नगरी में गंगा सप्तमी महोत्सव में धार्मिक अनुष्ठान व मां गंगा की शोभायात्रा के सफल आयोजन पर समाज सेवी उमेश चंद्र बौहरे व स्थाीनय लोगों ने श्री गंगा सभा के महामंत्री ओम दर्शन शर्मा उर्फ बबलू पंडित का कार्यकम आयोजित कर स्वागत किया गया। गंगा सभा के महामंत्री बबलू पंडित ने कहा कि स्थानीय लोगों ने शोभायात्रा व धार्मिक अनुष्ठान में शामिल होकर उसे सफल बनाया। समाज सेवी उमेश बौहरे ने गंगा सभा महामंत्री बबलू पंडित को चांदी का मुकुट व पटका पहनाकर स्वागत किया। कार्यक्रम के दौरान प्रमुख रूप से आदित्य दुबे काकोरिया, सुधीर तिवारी बाबा, विशोख अग्रवाल, शिवम बौहरे, आशीष मिश्रा, श्रीकृष्ण तिवारी, मोहन पंडा, गोविंद महेरे, विक्की निर्भय व अन्य लोग मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...