देहरादून, अप्रैल 1 -- श्रीनगर। बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान के तहत बाल विकास परियोजना खिर्सू द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र श्रीकोट-04 में बुधवार को बालिका जन्मोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य बालिकाओं के जन्म को उत्सव के रूप में मनाते हुए समाज में उनके प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना रहा। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पार्षद गुड्डी देवी ने बालिका के साथ केक काटकर जन्मोत्सव मनाया और लाभार्थियों को उपहार वितरित किए। उन्होंने कहा कि बेटियां समाज की अमूल्य धरोहर हैं और उनके संरक्षण, शिक्षा एवं सशक्तिकरण के लिए सभी को मिलकर प्रयास करने चाहिए। बाल विकास परियोजना अधिकारी रीना बिंदोला ने बालिकाओं के समुचित पोषण, स्वास्थ्य एवं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। सुपरवाइजर उर्मिला बधाणी ने विभाग द्वारा संचालित योजनाओं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.