पलामू, अप्रैल 12 -- नीलांबर-पीतांबरपुर। पलामू जिले के तरहसी प्रखंड स्थित श्रीकेदाल गांव में शनिवार को प्रारंभ मां शतचंडी महायज्ञ में श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या उमड़ रही है। महायज्ञ की शुरुआत सुबह में जलयात्रा से हुई। गांव की गलियों से गुजरती यह यात्रा जब झालखंडी धाम स्थित अमानत नदी तक पहुंची। श्रद्धालुओं ने विधि-विधान से कलश में जल भरकर यज्ञ स्थल पर पहुंचे। इसके बाद अनुष्ठान का शुभारंभ हुआ। उज्जैन के महाकाल से पहुंचे नागा साधु-संतों की उपस्थिति और मिथिला से आए कलाकारों की झांकियों से श्रद्धालु मंत्रमुग्ध है। अयोध्या से पधारे राम कथा वाचक पंडित मधुसूदन शास्त्री और उत्तर प्रदेश से ही आईं कथावाचक पूजा गोस्वामी प्रवचन कर लोगों को सन्मार्ग पर आगे बढ़ाने का प्रयास कर रही है। 11 अप्रैल से प्रारंभ महायज्ञ 17 अप्रैल तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की...