श्रीकृष्ण सेवा सदन पुस्तकालय में डॉ. एसआर रंगनाथन की मनाई गई 134वीं जयंती
मुंगेर, अगस्त 13 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के श्रीकृष्ण सेवा सदन के पुस्तकालय सभागार में बुधवार को ऑल बिहार ट्रेंड लाइब्रेरियन वेलफेयर फाउंडेशन की मुंगेर जिला इकाई एवं सेवा सदन के पुस्तकालय अध्यक्ष के संयुक्त तत्वावधान में पुस्तकालय विज्ञान के जनक माने जाने वाले डॉ. एसआर रंगनाथन की 134वीं जयंती मनाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता फाउंडेशन के जिला महासचिव अधिवक्ता प्रणव कुमार ने की। कार्यक्रम की शुरुआत डॉ. रंगनाथन के चित्र पर माल्यार्पण कर की गई। मौके पर प्रणव कुमार ने कहा कि, डॉ. एसआर रंगनाथन का जन्म 12 अगस्त को तमिलनाडु के सियाली गांव में हुआ था। उनका पूरा नाम सियाली राममृत रंगनाथन था। उन्होंने पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दिया और पुस्तकालय विज्ञान के पांच नियम प्रतिपादित किए, जो आज भी इस क्षेत्र में महत्वपूर्ण माने ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.