श्रीकृष्ण सेतु पर भारी वाहनों का बढ़ा दबाव, रोज घंटों जाम
मुंगेर, जून 2 -- मुंगेर, निज संवाददाता। विक्रमशिला सेतु के क्षतिग्रस्त होने के बाद से एनएच पर वाहनों का दबाव अप्रत्याशित रूप से बढ़ गया है। इसका सीधा असर श्रीकृष्ण सेतु (मुंगेर गंगा रेल-सह-सड़क पुल) पर देखने को मिल रहा है, जहां चौबीसों घंटे भारी वाहनों का रेला लगा रहता है। स्थिति यह हो गई है कि इस मार्ग पर रोजाना घंटों भीषण जाम लग रहा है। मंगलवार को भी श्रीकृष्ण सेतु से लेकर बरियारपुर तक वाहनों की कई किलोमीटर लंबी कतारें लगी रहीं, जिसमें तपती धूप के बीच यात्री, एम्बुलेंस और राहगीर घंटों फंसे रहे। आवागमन से न सिर्फ यातायात व्यवस्था ध्वस्त हो चुकी है, बल्कि सड़क हादसों का ग्राफ भी तेजी से बढ़ा है। तेज रफ्तार ट्रकों और डंपरों की चपेट में आने से लगातार लोगों की जान जा रही है, जिससे स्थानीय लोगों में प्रशासन के प्रति गहरा आक्रोश है। नौवागढी न...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.