मुंगेर, अप्रैल 7 -- मुंगेर, निज संवाददाता। जिले के श्रीकृष्ण सेतु के समीप मंगलवार की सुबह बाइक सीखने के दौरान एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। इस दुर्घटना में एक युवक और एक युवती गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को आनन-फानन में सदर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उनकी नाजुक स्थिति को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है।अनियंत्रित होकर ट्रक से टकराई बाइकःमिली जानकारी के अनुसार, पूरबसराय निवासी अंकेश कुमार अपनी महिला मित्र को बाइक चलाना सिखा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि जैसे ही युवती ने बाइक स्टार्ट कर आगे बढ़ाने की कोशिश की, वह संतुलन खो बैठी। बाइक पहले अंकेश को जोरदार टक्कर मारते हुए तेजी से आगे बढ़ी और सड़क पर खड़े एक ट्रक से जा टकराई। इस टक्कर में अंकेश बुरी तरह कुच...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.