हमीरपुर, मई 30 -- हमीरपुर, संवाददाता। पौथिया गांव स्थित बाबा ध्यानी दास आश्रम परिसर में सात दिवसीय विष्णु महायज्ञ के अन्तिम दिन श्रद्धालुओं ने बढ़-चढ़कर यज्ञ वेदी की परिक्रमा की। इस दौरान श्रीकृष्ण-सुदामा मित्रता की कथा सुनाई। कथा वाचक आशीष राघव द्विवेदी ने सुदामा एवं परिक्षित मोक्ष आदि प्रसंगों का सुन्दर वर्णन किया। वहीं कलाकारों के द्वारा शानदार झांकियां प्रस्तुत कर उपस्थिति लोगों का मन मोह लिया। इस मौके पर ग्राम प्रधान वन्दना सचान, लल्लू महाराज, पूर्व प्रधान आनन्द अशोक सचान, पूर्व प्रधान नीरज सचान, कामता सोनकर, सेवा निवृत्त बैंक मैनेजर धर्मेंद्र सचान, आचार्य अजीत सचान, शिब्बूसचान, योगेश सचान, पियूष शुक्ला, अंकित दीक्षित पुरुषोत्तम, सहित आदि लोग उपस्थित रहे। प्रधान प्रतिनिधि आशीष सचान एडवोकेट ने बताया रविवार को हवन पूजन कन्या भोज संत विदा...