आजमगढ़, मार्च 28 -- मिल्कीपुर। क्षेत्र में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में शुक्रवार को श्रीधाम वृंदावन से आए कथा व्यास ने सुदामा चरित एवं राजा नृग की कथा का भावपूर्ण वर्णन किया। श्रद्धालु इन प्रसंगों को सुनकर भावविभोर हो उठे। उन्होंने कहा कि सच्ची मित्रता, सादगी और भगवान के प्रति अटूट विश्वास ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। भगवान श्रीकृष्ण और सुदामा की मित्रता का प्रसंग सुनाते हुए उन्होंने कहा कि भगवान अपने भक्तों के प्रेम के आगे सब कुछ न्योछावर कर देते हैं। इस अवसर पर जयप्रकाश सिंह, डॉ. अवनीश सिंह, अशोक सोनी, डॉ.अतुल कुमार सिंह, अंकित सिंह, गोपाल सिंह आदि लोग मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.