मुजफ्फरपुर, जनवरी 31 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। गोबरसही में शनिवार को ब्रह्मर्षि परिषद बिहार के प्रदेश संयोजक हरेराम मिश्रा के आवास पर बिहार केसरी डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की पुण्यतिथि मनाई गई। इस दौरान बिहार केसरी को भारत रत्न दिए जाने की मांग उठाई गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिषद के प्रदेश अध्यक्ष उदय शंकर प्रसाद सिंह ने कहा कि डॉ. सिंह समग्र समाज के नेता थे। आधुनिक बिहार के नवनिर्माण में उनकी भूमिका अद्वितीय थी। हरेराम मिश्रा ने बिहार केसरी के ऐतिहासिक योगदान को देखते हुए भारत रत्न से सम्मानित करने की सरकार से मांग की। साथ ही विद्यालय के पाठ्यक्रमों में डॉ. श्रीकृष्ण सिंह की जीवनी को शामिल करने का आग्रह भी किया। मौके पर विष्णुदेव प्रसाद सिंह, प्रो. अरुण कुमार सिंह, ब्रजभूषण चौधरी, रंगीश ठाकुर, विजेंद्र सिंह, विमल किशोर उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.