बलरामपुर, नवम्बर 15 -- तुलसीपुर, संवाददाता। आदर्श नगर पंचायत तुलसीपुर के बैरागी कॉलोनी स्थित मंदिर परिसर में पूरे भक्तिभाव के साथ श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। ज्ञान यज्ञ महोत्सव के पांचवें दिन शुक्रवार को कथा व्यास गोपाल दास महाराज ने कृष्ण बाल लीला एवं गोवर्धन पूजा प्रसंग का मनमोहक वर्णन किया। भगवान श्रीकृष्ण की बाल लीला का वर्णन सुन भक्त भाव विभोर हो उठे। व्यास महाराज ने बताया कि बाल रूप में भगवान श्रीकृष्ण ने अपनी अलौकिक लीलाओं से सम्पूर्ण ब्रज को आनंद और सुरक्षा का संदेश दिया। उन्होंने कहा कि जब इन्द्र देव के कोप से ब्रजवासी भयभीत हुए, तब नन्हे बाल कृष्ण ने अपनी कनिष्ठा उंगली पर गिरिराज गोवर्धन को उठाकर सबको आश्रय दिया। कथा व्यास ने गोवर्धन पूजा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह पर्व प्रकृति, गाय, गोवर्धन पर्वत और पर्यावर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.