पटना, दिसम्बर 24 -- श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र में 'फ्रोजन वंडर्स : एक शानदार ओपन एयर साइंस शो' का आयोजन 25 से 31 दिसंबर तक हो रहा है। शो प्रतिदिन शाम चार बजे सामान्य दर्शकों के लिए होगा। शो में लिक्विड नाट्रोजन और ड्राई आइस का उपयोग कर अत्यधिक ठंड के विज्ञान को जीवंत और मनोरंजक तरीके से समझाया जाएगा। लिक्विड नाट्रोजन -196 डिग्री सेल्सियस पर वस्तुओं को तुरंत जमाता है व जलवाष्प को तेजी से संघनित कर घना कोहरा बनाता है। तापमान के बढ़ने-घटने से अवस्थाओं में बदलाव को बताता है। ड्राई आइस को -78.5 डिग्री पर गैस व्यवहार, दबाव परिवर्तन को समझाया जायेगा। इस विज्ञान शो का उद्देश्य छात्रों, सामान्य दर्शकों को विज्ञान के प्रति उत्सुकता तथा जागरूकता फैलाना है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.