बगहा, मई 9 -- श्रीकांत गुप्ता वाल्मीकिनगर, एक प्रतिनिधि।भारत-नेपाल सीमा पर स्थित वाल्मीकि नगर के पीएमश्री नदी घाटी योजना 10 2 विद्यालय में शनिवार को बिहार सरकार एवं केंद्र सरकार के सहयोग से पटना स्थित श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र द्वारा तीन दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं को विज्ञान, स्वास्थ्य एवं पोषक आहार के प्रति विस्तृत जानकारी देते हुए जागरूक किया गया। प्रदर्शनी के दौरान साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें बच्चों ने उत्साहपूर्वक अपनी सहभागिता दर्शाई। वहीं सोलर सिस्टम, विज्ञान मॉडल एवं अन्य वैज्ञानिक गतिविधियों के माध्यम से बच्चों को विज्ञान की उपयोगिता समझाई गई। साथ ही भोजन और स्वास्थ्य से जुड़े विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।साथ यह भी पढ़ें- श्रीकृष्ण विज्ञान केंद्र द्वारा विज्...