श्रीकृष्ण लीलाओं की कथा सुन भावविभोर हुए श्रोता
कौशाम्बी, मई 23 -- नगर पालिका मंझनपुर के गड़रियन का पुरा में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। कथा के तीसरे दिन भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव एवं बाल लीलाओं का सुंदर वर्णन किया गया। इसे सुनकर भक्त भाव-विभोर हो उठे। कथावाचक आचार्य अभिजीत कुमार शुक्ल प्रयागराज ने अपनी मधुर वाणी में भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं का वर्णन करते हुए कहा कि भगवान की भक्ति से मनुष्य के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि आती है। बाल लीलाओं का वर्णन करते हुए माखन चोरी, पूतना बध एवं उनके हथा की कथा ने श्रोताओं को भावविभोर कर दिया। इस दौरान जय श्रीकृष्ण के जयकारों से कथा पंडाल गूंज उठा। कार्यक्रम स्थल को फूल-मालाओं एवं आकर्षक सजावट से भव्य रूप दिया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे और भजन-कीर्तन के साथ पूरे वातावरण को भक्तिम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.