बांदा, मई 25 -- अतर्रा। तहसील अतर्रा के ग्राम फौजदार के पुरवा में स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के छठे दिन कथावाचक आचार्य श्री रजनीश शरण जी महाराज अयोध्या जी धाम ने उधव चरित्र, महारासलीला व रुक्मिणी विवाह का वर्णन किया। कथावाचक ने कहा कि गोपियों ने भगवान श्रीकृष्ण से उन्हें पति रूप में पाने की इच्छा प्रकट की। भगवान श्रीकृष्ण ने गोपियों की इस कामना को पूरी करने का वचन दिया। अपने वचन को पूरा करने के लिए भगवान ने महारास का आयोजन किया। कथा परीक्षित राजकुमार यादव राजा भाई विनोद कुमार यादव अवधेश यादव महेंद्र चंदवाद सीताराम राज बहादुर राधेश्याम सदाशिव रामकिशन शशिकांत व प्रधान प्रतिनिधि ब्रज जीवन यादव आदि रहे। यह भी पढ़ें- भागवक कथा में श्रीकृष्ण-रुक्मिणी विवाह का प्रसंग

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...