नोएडा, मार्च 15 -- नोएडा। एकादशी के अवसर पर सेक्टर-14 स्थित श्रीकृष्ण मां जलपा भवानी गौशाला समिति परिसर में नवनिर्मित यज्ञशाला का उद्घाटन और प्रस्तावित श्रीकृष्ण मंदिर का भूमि पूजन किया गया। समिति ने बताया कि यज्ञशाला और मंदिर बनने से श्रद्धालुओं को धार्मिक अनुष्ठान और आध्यात्मिक गतिविधियों के लिए बेहतर स्थल उपलब्ध होगा। इस दौरान समिति के ट्रस्टी कुमार लखोटिया, राजीव लोचन, अजय कुमार गुप्ता, बीके वर्मा, आरके वर्मा, नरेंद्र जिंदल, विजय सोनी, महेंद्र लड्ढा और नीरज अग्रवाल सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...